चितरंगी: हिंडालको महान के CSR सहयोग से महिलाएं सहजन की खेती से बनेंगी स्वावलंबी, मिलेगी नई दिशा
आज दिन रविवार के दोपहर 3:00 बजे के करीब हिंडाल्को महान के CSR विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'प्रोजेक्ट जीवनोत्कर्ष' के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।पोखरा गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सहजन की खेती के माध्यम से आय अर्जित करने के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।