Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

मुख्यमंत्री द्वारा किसान श्री से सम्मानित राजू चौधरी की गोली मारकर हत्या दुकान में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली!

Musahri, Muzaffarpur | Jun 9, 2026

MORE NEWS

चोरी गुम हुई 36 मोबाइल को पुलिस ने लौटाया,मोबाइल मिलते ही मुस्कान लौटी

चोरी गुम हुई 36 मोबाइल को पुलिस ने लौटाया,मोबाइल मिलते ही मुस्कान लौटी

Musahri, Muzaffarpur | Jun 10, 2026

समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने साझा किए यादगार अनुभव

मुजफ्फरपुर: बीपी इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह सोमवार को उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राएं स्विमिंग पूल एरिया में एकत्रित हुए और संगीत, नृत्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या एवं निदेशक श्री सुमन कुमार थे। उनके आगमन पर उपस्थित बच्चों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय के संयुक्त निदेशक श्री अक्षय कुमार ने उन्हें फ्लावर पॉट भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत एवं जोशीले जुम्बा डांस से हुई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद कुछ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक गिटार प्रस्तुति से पूरे सभागार का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहीं श्रीमती शर्मा ने जब बच्चों से समर कैंप के अनुभव साझा करने को कहा, तो बच्चों ने उत्साहपूर्वक बताया कि इस कैंप में उन्होंने तैराकी, कुकिंग, संगीत, नृत्य, योग, पॉट मेकिंग सहित अनेक नई गतिविधियां सीखीं। साथ ही वाटर पार्क भ्रमण को उन्होंने समर कैंप की सबसे यादगार और अविस्मरणीय गतिविधियों में से एक बताया।

इस अवसर पर बच्चों ने यह भी कहा कि समर कैंप के माध्यम से उन्हें नई प्रतिभाओं को निखारने, नए मित्र बनाने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला। समर कैंप के समापन के साथ ही अब सभी विद्यार्थी ग्रीष्मावकाश के बाद पुनः विद्यालय में मिलेंगे।

कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या , निदेशक श्री सुमन कुमार एवं संयुक्त निदेशक श्री अक्षय कुमार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को समर कैंप सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को जीवन में सदैव मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने, अवकाश के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, माता-पिता की बातों का सम्मान करने तथा छुट्टियों में थोड़ी मस्ती के साथ नियमित अध्ययन जारी रखने की सलाह दी। साथ ही गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने का भी संदेश दिया।

समारोह के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने साझा किए यादगार अनुभव मुजफ्फरपुर: बीपी इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह सोमवार को उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राएं स्विमिंग पूल एरिया में एकत्रित हुए और संगीत, नृत्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या एवं निदेशक श्री सुमन कुमार थे। उनके आगमन पर उपस्थित बच्चों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय के संयुक्त निदेशक श्री अक्षय कुमार ने उन्हें फ्लावर पॉट भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत एवं जोशीले जुम्बा डांस से हुई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद कुछ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक गिटार प्रस्तुति से पूरे सभागार का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं श्रीमती शर्मा ने जब बच्चों से समर कैंप के अनुभव साझा करने को कहा, तो बच्चों ने उत्साहपूर्वक बताया कि इस कैंप में उन्होंने तैराकी, कुकिंग, संगीत, नृत्य, योग, पॉट मेकिंग सहित अनेक नई गतिविधियां सीखीं। साथ ही वाटर पार्क भ्रमण को उन्होंने समर कैंप की सबसे यादगार और अविस्मरणीय गतिविधियों में से एक बताया। इस अवसर पर बच्चों ने यह भी कहा कि समर कैंप के माध्यम से उन्हें नई प्रतिभाओं को निखारने, नए मित्र बनाने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला। समर कैंप के समापन के साथ ही अब सभी विद्यार्थी ग्रीष्मावकाश के बाद पुनः विद्यालय में मिलेंगे। कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या , निदेशक श्री सुमन कुमार एवं संयुक्त निदेशक श्री अक्षय कुमार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को समर कैंप सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को जीवन में सदैव मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने, अवकाश के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, माता-पिता की बातों का सम्मान करने तथा छुट्टियों में थोड़ी मस्ती के साथ नियमित अध्ययन जारी रखने की सलाह दी। साथ ही गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने का भी संदेश दिया। समारोह के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Musahri, Muzaffarpur | Jun 10, 2026

श्रावणी मेला की तैयारियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

श्रावणी मेला को लेकर गरीब स्थान मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करने के बाद नगर आयुक्त ऋतुराज जी ने संबंधित विभागों को सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ तुषार जी, डीएसपी सुरेश कुमार जी, नगर निगम के सिटी मैनेजर, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा गरीब स्थान मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक जी भी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सड़क, बिजली, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि कांवड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।

श्रावणी मेला की तैयारियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण श्रावणी मेला को लेकर गरीब स्थान मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करने के बाद नगर आयुक्त ऋतुराज जी ने संबंधित विभागों को सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ तुषार जी, डीएसपी सुरेश कुमार जी, नगर निगम के सिटी मैनेजर, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा गरीब स्थान मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक जी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सड़क, बिजली, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि कांवड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।

Musahri, Muzaffarpur | Jun 10, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा किसान श्री से सम्मानित राजू चौधरी की गोली मारकर हत्या दुकान में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली! - Musahri News