कोल: भिलावली मोड़ पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 28, 2025 भिलावली मोड़ पर बाइक सवार युवक को बस ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। 30 वर्षीय रवि कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रवि का इलाज अलीगढ़ के JN मेडिकल से चल रहा था। गुरुवार को वह अपनी दवा लेने के लिए अलीगढ़ जेएन मेडिकल आए हुए थे। दवा लेने के बाद वह अपने गांव की ओर वापस लौट रहे थे। भिलावली मोड़ पहुँचते ही बस ने बाइक को टक्कर मार दी।