कोल: नगला मसानी में बिना बरसात के जलभराव से स्थानीय लोग परेशान, पनप रही हैं तरह-तरह की बीमारियां
Koil, Aligarh | Feb 28, 2025 नगला मसानी में बिना बरसात के ही जल भराव हो गया है। बिना बरसात हुए जल भराव से स्थानीय लोग काफी परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के चलते बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। क्षेत्र में हो रहे जल भराव से तरह-तरह की बीमारियां पनप रही है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। नालियां गंदी पड़ी है जिसके चलते नालियों का सारा पानी सड़क पर आ गया है।