दादरी: आगामी बारावफात के जुलूस को लेकर एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आगामी बारावफात के जुलूस को लेकर शनिवार को गौतम बुद्ध नगर के एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसीपी राजीव कुमार गुप्ता के साथ अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे निरीक्षण के दौरान एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।