कानपुर: कल्याणपुर में डीएम ने बूथ पर पहुंचकर वोटर का भरा फॉर्म, 31 जनवरी और 1 फरवरी को चलेगा अभियान
कानपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए आज 3770 बूथों पर बूथ डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरु नानक मॉडल स्कूल में स्थित बूथ संख्या 17 से 24 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान DM ने वोट र का फार्म BLO ऐप के माध्यम से भरकर निरीक्षण किया।