घाघरा: इचा नवा टोली गांव में बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Aug 3, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के इचा नवा टोली गांव में बुजुर्ग महिला बसंती देवी ने घर के छप्पर के काठ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच।शब को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना का बाबत पुलिस ने बताया कि सभी खाना खाकर सोने की तैयारी में लगे हुए थे।