कोल: बिहारी नगर में वाहन खड़ा करने को लेकर पड़ोसियों में हुई मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की ईंट मारकर तोड़ी नाक
Koil, Aligarh | Jan 27, 2024 थाना सासनी गेट इलाके के बिहारी नगर में शुक्रवार की देर रात दबंग पड़ोसियों के द्वारा एक युवक के साथ बीच-बचाव करने पर बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया गया। ईंट मारकर उसकी नाक तोड़ दी गई जिसके उपरांत घायल युवक ने पुलिस से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।