कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र अंतर्गत आगरा रोड स्थित एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल की हुई चोरी, मामला दर्ज
Koil, Aligarh | Jan 27, 2024 थाना सासनी गेट क्षेत्र अंतर्गत आगरा रोड स्थित से एक घर के बाहर खड़ी अधिवक्ता की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जिसके बाद अधिवक्ता ने क्षेत्र में अपनी मोटरसाइकिल की काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इस संदर्भ में अधिवक्ता के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।