कोल: दौरऊ चांदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 27, 2024 थाना चंडौस के गांव दौरऊ चांदपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार शाम 18 वर्षीय लता अपने घर पर आराम कर रही थी इसी दौरान उनके पेट में अचानक तेज दर्द उठने लगा। इलाज करने के लिए परिजन उसे खुर्जा के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है।