कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी संचालक ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 27, 2024 थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र पर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों के द्वारा सरकारी दवाइयां एवं अन्य जरूरत की चीजे चुरा कर ले जाई गई है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य केंद्र संचालक के द्वारा पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस ने कहा है की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।