कोल: मुढ़ेल में गोली मारकर की अधेड़ व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 27, 2024 थाना बरला इलाके के गांव मुढेल में एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 55 वर्षीय व्यक्ति केशव सिंह शुक्रवार को आरा मशीन से लकड़ी लेने के लिए गए थे। लकड़ी खरीदने के बाद वह वह वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।