चांदवा: अमझरिया डाक बंगला में शुरू हुआ आठ दिवसीय ‘बाबा नाम केवलम्’ कीर्तन
आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से अमझरिया डाक बंगला परिसर चंदवा में आठ दिवसीय ‘बाबा नाम केवलम्’ कीर्तन महामंत्र का आयोजन किया जा रहा है। एक अक्टूबर से शुरू हुआ यह आयोजन आठ अक्टूबर को दोपहर 12 बजे संपन्न होगा।