पीरो: पीरो में तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का उद्घाटन मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने किया
Piro, Bhojpur | Jul 7, 2026 मुख्य सचिव, बिहार सरकार के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मंगलवार को पीरो प्रखंड के ग्राम पंचायत एयार, भड़सर एवं कटरिया में पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं सुलभ समाधान सुनिश्चित करना था।