कोलेबिरा: महिला आरक्षण बिल पर के. राजू का बयान- “सिर्फ कानून नहीं, जमीनी स्तर पर लागू करना भी जरूरी”
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने शनिवार शाम 4 बजे महिला आरक्षण बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी लोकतंत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल बिल पास करना काफी नहीं, बल्कि इसे जल्द लागू कर महिलाओं को वास्तविक नेतृत्व का अवसर देना चाहिए। कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।