झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन विकास और पर्यटन के लिहाज से अहम संकेत दे गया। चाईबासा परिसदन में उनके स्वागत के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया।