शुजालपुर: कोर्ट में पक्ष में बयान देने के दबाव में कर्मचारी से मारपीट
नगर पालिका शुजालपुर में कार्यरत 40 वर्षीय कर्मचारी ने दो लोगों पर कोर्ट में उनके पक्ष में बयान देने का दबाव बनाने, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। महेशपुरा वार्ड नंबर 12 निवासी नीरज चंदेल ने पुलिस को बताया कि उसका राकेश घावरी और कुलदीप बिलवान से पुराना विवाद चल रहा है। 21 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह डाक बंगले के सामने से घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों आ