ढाका: खरुआ-परसा के बीच पुलिया के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी कुण्डवा चैनपुर पुलिस
पूर्वी चंपारण के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में खरुआ परसा के बीच पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। घटना