अशोक नगर: अमरोद बदुआ गांव: दहेज के लिए बहू की हत्या का आरोप, कार्रवाई न होने पर मायके पक्ष ने एएसपी से लगाई गुहार
अशोकनगर जिले के अमरोद बदूआ गांव में दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत का गंभीर मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने बुधवार को दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता संजना रघुवंशी की उसके पति अनिल उर्फ कान्हा रघुवंशी, ससुर बीरेंद्र सिंह।