समस्तीपुर: रोसड़ा थाना पुलिस ने नशे में धुत एक युवक को किया गिरफ्तार, युवक ने अस्पताल में किया हंगामा
रोसड़ा थाना की पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार युवक को शनिवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आरोपी युवक ने जमकर किया हंगामा। आरोपी की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर के रहने वाले बृज किशोर गिरी के पुत्र रंधीर कुमार गिरी के रूप में की गई।