समस्तीपुर: विकास कार्यों को कैबिनेट की मंजूरी, DM रोशन कुशवाहा ने बताया- 200 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी का निर्माण होगा
समस्तीपुर में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे को डीएम रोशन कुशवाहा ने संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणाओं की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने जिन-जिन योजनाओं का निरीक्षण और शिलान्यास किया था, उन योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।