सरदारशहर: सरदारशहर के ताल मैदान में गूंजी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, कलश यात्रा से हुआ भव्य शुभारंभ
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हुआ। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल नजर आया। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ जोकि शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद ताल मैदान में कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।