बक्सर: प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, CIA पर डाली थी पोस्ट
Buxar, Buxar | Apr 11, 2026 साईबर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शातिर युवक को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव निवासी गणेश तिवारी के पुत्र अमल कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।