चाईबासा । कोल्हान जंगल में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी भाकपा माओवादी नक्सली इसराईल पूर्ती उर्फ अमृत मारा गया था। मृत नक्सली के शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कल देर शाम जंगल से बरामद कर लिया गया था। शुक्रबार को चाईबासा सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में तीन डाक्टर की टीम व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करेगी।