हरिद्वार: घने कोहरे के कारण रेल यातायात हुआ प्रभावित, घंटों देरी से चल रही है हरिद्वार रेलवे स्टेशन आने वाली कई ट्रेनें
घने कोहरे के कारण रेल यातायत प्रभावित हुआ है। आज हरिद्वार रेलवे स्टेशन आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। पुरी से चलकर योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 15 घंटे, ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा और बीकानेर से हरिद्वार आने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस करीब 3 घंटे देरी से चल रही है। बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।