पुपरी: पुपरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय शराबगी का स्वागत किया गया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय शराबगी मंगलवार की रात 8 बजे नगर परिषद के सभापति ब्रजेश कुमार जालान के निवास पर पहुचे। जहां लोगो ने उनका स्वागत किया। इस मौके में श्री शराबगी ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार में चहुमुखी विकास कर रही है और आगे भी सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार विकास को गति देने का काम करेंगी।