वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग 01 बजे सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे से सटे सर्विस लेन पर एक अज्ञात कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मड़ौली (मडुआडीह) निवासी राज नारायण सिंह और कृपा शंकर के रूप में हुई है।