तालबेहट: माताटीला बांध के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम बच्ची को मारी टक्कर, बच्ची की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
तालबेहट क्षेत्र के माताटीला बांध घूमने अपने पिता के साथ गई मासूम बच्ची को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने मारी जोरदार टक्कर हालत हुई गंभीर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने तुरंत मासूम बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है, उक्त मामले में डॉक्टर ने बताया मासूम का उपचार किया गया है।