करछना: तहसील करछना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 155 से अधिक शिकायतें, नहीं हुआ एक भी शिकायती पत्र का समाधान
शनिवार को एसडीएम करछना जागृति अवस्थी की अगुवाई में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्र से आए फरियादियों के द्वारा 155 से अधिक विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई। लेकिन समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं हो सका। इससे फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।