करछना: फतेपुर गांव में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
करछना थाना क्षेत्र में इन दिनों चोर व उचक्कों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पलक झपकते ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात को फतेपुर गांव निवासी हरि नारायण मिश्रा के यहां चोरों ने धावा बोलते हुए 30 हजार रुपए नगदी एवं लाखों का सोने चांदी का आभूषण उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।