करछना: नैनी बाजार में सहायक आयुक्त खाद्य प्रयागराज द्वारा की गई छापेमारी, करीब ₹3 लाख की सेवई की गई जब्त
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी बाजार में सहायक आयुक्त खाद्य प्रयागराज मंडल खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम द्वारा छापेमारी की गई, इस दौरान अवैध रूप से सेवई का निर्माण हो रहा था,और फर्म का रजिस्ट्रेशन भी फर्जी पाया गया, छापेमारी के दौरान करीब ₹ 3 लाख़ रुपए की सेवई जब्त की गई है, जिस पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा विधिक कार्यवाई की गई है।