करछना: करछना गांव में निर्माणाधीन मकान की तराई करने के बाद तार समेटते समय बिजली करंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत
यमुनापार क्षेत्र के करछना गांव में निर्माणाधीन मकान की तराई करने के बाद तार समेटते समय बिजली करंट की चपेट में आने से उक्त का निवासी देव प्रताप सिंह घायल हो गए। घर वालों ने आनन-फानन में पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बताया कि उनकी सांसे थम चुकी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।