एत्मादपुर: ट्रांस यमुना कॉलोनी में गोली लगने से व्यापारी की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Etmadpur, Agra | Jul 4, 2024 थाना एत्मादुला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी में गोली लगने से गुरुवार को व्यापारी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अतुल मंदिर गया। वहां से लौट के बाद मां से चाय बनाने के लिए कहा। चाय बनाने को कहकर अतुल अपने कमरे में चला गया। गोली चलने की आवाज आई तो मां भाग कर कमरे में पहुंची। अतुल अपने कमरे में बेड पर मृत पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है