एत्मादपुर: गांव आंवलखेड़ा बौद्ध कथा में युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jul 4, 2024 बरहन क्षेत्र के गांव आंवलखेड़ा में बौद्ध कथा हत्याकांड के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात को बौद्ध कथा मंच पर राजा बाबू की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इस घटना में और भी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।