हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग के पश्चिमी सिंहभूम जिला की गोईलकेरा थाना क्षेत्र के डुमुरिया स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बुजुर्ग डुमुरिया गांव के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे.इसी दौरान अचानक एक ट्रेन आ गई और वे उसकी चपेट में आ गए।