बालूमाथ: बरवाटोला में आंधी-तूफान से घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत, पति घायल, 12 घंटे से बिजली बाधित
बुधवार रात बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम में अचानक आए बदलाव के साथ आंधी तूफान होने से बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगेया ग्राम अंतर्गत बरवाटोला में घर पर पेड़ गिर जाने से एक महिला की दबकर मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। मृतका की पहचान रमेश गंझू कि पत्नी सीमा देवी 25 वर्ष के रूप में हुई है, घटना के वक्त दंपति खाना खाकर सोया हुआ था l