हुज़ूर: रापड़िया में नहर खुलवाने की मांग को लेकर किसानों ने की CM हेल्पलाइन में शिकायत, कहा- पानी नहीं मिला तो फसल चौपट हो जाएगी
Huzur, Bhopal | Oct 17, 2024 भोपाल के रापड़िया में नहर से जुड़े नाले को बंद करने का मामला सुर्खियों में है। पूर्व पार्षद कामता पाटीदार की जलसंसाधन विभाग की एसडीओ रव्यनीता जैन से अभद्रता के बाद अब वे किसान मैदान में उतर गए हैं, जो नहरखुलवाना चाहते हैं । इसके लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है। गुरुवार को 20 से ज्यादा शिकायत सीएम हैेल्पलाइन में की गई।