हुज़ूर: अंबेडकर पार्क में राज्य कर्मचारी संघ का 26 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ धरना
Huzur, Bhopal | Oct 17, 2024 पुरानी पेंशन दोबारा लागू करने,सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन ही पदोन्नति शुरू करने, 4% डीए तत्काल देने सहित26 सूत्रीय मांगों को लेकर तुलसी नगर स्थित अंबेडकर पार्क में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का धरना शुरू हो गया है।संघ की जिला, तहसील, ब्लॉक इकाई सहित समर्थन देने वाले संगठनों के सदस्य कर्मचारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया हैं|