हुज़ूर: कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में एमपी माइनिंग कॉन्क्लेव हुई शुरू, करीब 600 कंपनियां हो रही हैं शामिल
Huzur, Bhopal | Oct 17, 2024 भोपाल में गुरुवार से दो दिन एमपी माइनिंग कॉन्क्लेव शुरु हो गई। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कॉन्क्लेव में देश भर के माइनिंग सेक्टर के इन्वेस्टर और दूसरे राज्यों के खनिज विभाग के अधिकारी शामिल हुए है। इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश की करीब 600कंपनियां शामिल हो रही हैं। देशभर के बड़े औद्योगिक घरानों को बुलाया गया है।