हुज़ूर: नजीराबाद के जंगल में शॉल में लिपटी मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला किया दर्ज
Huzur, Bhopal | Oct 17, 2024 भोपाल के नजीराबाद के जंगल में बुधवार को नवजात बच्ची मिली। शॉल में लिपटी नवजात को अज्ञात व्यक्ति तालाब किनारे शायद इसी मकसद से छोड़ गया कि उसे जंगलीजानवर खा जाएं। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहें उसी समय फॉरेस्ट चौकीदार का वहां से निकलना हुआ। पौधे लगाने जा रहे चौकीदार ने किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनी,आगे बढ़कर देखा तो तालाब के पास शॉल में लिपटी नवजात रो रही थी|