हुज़ूर: गुलमोहर के रोल्स मेनिया रेस्टोरेंट में चिली पनीर की जगह पार्सल में दिया गया चिकन रोल
Huzur, Bhopal | Oct 17, 2024 भोपाल के एक रेस्टोरेंट ने कस्टमर को चिली पनीर रोल की जगह चिकन रोल पैक कर थमा दिया। उन्होंने इसे घर लेजाकर खाया। एक बाइट लेते ही टेस्ट कुछ अलग लगा। चेक किया तो रोल के अंदर चिकन के पीस मिले। मामला बुधवार शाम का है। कोलार के रहने वाले आरटीओ एजेंट अमित तिवारी का कहना है कि इसे खाकर उन्हें उल्टियां शुरू हो गई। इसकी शिकायत उनहोंने फूड इंस्पेक्टर से की है।