मंझनपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कौशाम्बी पुलिस को ट्वीट की अवैध खनन की तस्वीरें
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यमुना में हो रहे खनन की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कौशांबी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में अवैध खनन भाजपा करवा रही है चुनाव में होने वाले अतिरिक्त खर्चों की भरपाई के लिए। कौशांबी पुलिस ने जवाब देते हुए कहा टास्क फोर्स बनाकर जांच करवाई जा रही है।