खुरई: स्टेशन के पास मिला अज्ञात युवक का शव, सुबह से पानी में भीगते देखा गया था
Khurai, Sagar | Aug 29, 2026 शनिवार दोपहर को एक अज्ञात युवक का शव स्टेशन के बाहर दुकानों के पास पड़ा मिला, लोगों ने बताया कि इसे सुबह से ही पानी में भीगते और नहाते देखा गया था, मौत कब हो गई किसी को नहीं पता,सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस ने शाम 4 बजे शव को सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया, थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तलाश की जा रही है, पोस्टमार्टम में मौत का कारण पता चलेगा।