दतिया नगर: टाउन हॉल में एसडीओपी आकांक्षा जैन का व्यापारी जनसंवाद, सुरक्षा, यातायात और सीसीटीवी व्यवस्था पर चर्चा
दतिया शहर के टाउन हॉल में गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने व्यापारी वर्ग के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था और शाम के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने जैसी समस्याएं रखीं। एसडीओपी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर आवश्यक सुझाव दिए।