डेहरी: डेहरी के हदरवा पुल के पास नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
Dehri, Rohtas | Aug 15, 2026 डेहरी के हदरवा पुल के पास नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद तारबंगला के पास हदरवा पुल स्थित नहर में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया है