पोलायकलां: ग्राम खड़ी डोडिया में अघोषित बिजली कटौती पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बिजली कार्यालय में ताला लगाने का प्रयास
ग्राम खड़ी डोडिया में गुरुवार को दोपहर 1 बजे युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार शिल्पा सिंह और विद्युत अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की। चिराग परमार के नेतृत्व में हुई नारेबाजी में कहा गया कि कटौती से किसान, छात्र और व्यापारी परेशान हैं।