टूंडला: एटा रोड पर धर्म कांटे के पास अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के खंबे में मारी टक्कर, ट्रांसफार्मर हुआ क्षतिग्रस्त
थाना टूंडला क्षेत्र के एटा रोड पर धर्म कांटे के पास एटा की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंबे में टक्कर मार दी। जिसके चलते खम्बों पर रखा हुआ ट्रांसफार्मर और खंबे क्षतिग्रस्त हो गए।