लोहाघाट: ITBP की 36वीं वाहिनी ने छमानियां लोहाघाट में विभिन्न विभागों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम किया आयोजित
गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि वन विभाग के डीएफओ नवीन पंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण न केवल हमारी धरती को हरा-भरा रखने में मदद करता है, बल्कि यह हमारी मां के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक अनूठा तरीका है।