लोहाघाट: भारी बारिश के कारण लोहाघाट में दमकल विभाग कार्यालय के पास दीवार गिरने से तीन वाहनों को हुआ भारी नुकसान
नगर क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान दमकल विभाग कार्यालय के ठीक उपर उपजिला अस्पताल लोहाघाट की बनी सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से नीचे खड़ा थाना पुलिस लोहाघाट का वाहन, दमकल विभाग का वाहन और दमकल विभाग में कार्यरत भरत सिंह का नीजि वाहन मलबे में दब गया। इसके साथ दमकल विभाग के खड़े अन्य वाहनों और कार्यालय को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।