विदिशा: ग्राम चिडोरिया में 24 वर्षीय नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाई, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिडोरिया में रहने वाली 24 वर्षीय नवविवाहित सलोनी किरार ने बुधवार सुबह 10 बजे अज्ञात कारण के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, मायके पक्ष के आने के बाद उसका पीएम होगा।